Skip to main content

सिर दर्द का कारण,लक्षण और घरेलू उपचार

सिर दर्द का कारण,लक्षण और घरेलू उपचार

सिर दर्द का कारण,लक्षण और घरेलू उपचार
सिर दर्द की समस्या


दोस्तो अगर आप तेज सिर दर्द के कारण परेशान रहते हैं तो इसे बिल्कुल भी हल्के में मत लीजिए, क्योंकि यह दर्द माइग्रेन की वजह से भी हो सकता है। दर्द सिर के किसी भी भाग में हो सकता है और किसी भी उम्र के लोगों को यह समस्या हो सकती है। ऐसे में आप अपने जीवनशैली में सुधार और कुछ घरेलू उपायों के जरिए सिर के इस तेज दर्द से बिना दवाई के छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं क्या होता है माइग्रेन और कैसे इससे बचाव करें...

क्या है सिर में होने वाला तेज दर्द?

सिर में होने वाला तेज दर्द माइग्रेन होता है। यह दर्द कान, आंख के पीछे और कनपटी के साथ सिर के किसी भी हिस्से में हो सकता है। माइग्रेन का दर्द कभी-कभार इतना तेज होता है कि असहनीय हो जाता है। ऐसे में इसे गंभीरता से लेने की जरूरत है और फौरन डॉक्टरी सलाह के साथ ही कुछ घरेलू उपायों को करने की भी जरूरत होती है। वैसे तो यह एक आनुवांशिकी बीमारी है जो कई वजहों से होती है।
सिर दर्द का कारण,लक्षण और घरेलू उपचार
सिर दर्द की समस्या

 लक्षण

माइग्रेन के लक्षणों में जी मिचलाना, शरीर में असहज होना और सिर में भारीपन होना प्रमुख है। इस बीमारी में सिर के एक हिस्से या किसी भी हिस्से में जो गर्दन से सटा होता है तेज दर्द होता है। इसकी वजह से तनाव और आंखों में तकलीफ भी हो सकती है। माइग्रेन का दर्द ज्यादातर शाम के वक्त होता है।

माइग्रेन से बचने के घरेलू उपाय

माइग्रेन से बचने के लिए आपको अपने जीवनशैली में सुधार करने की जरूरत है। अच्छा भोजन और भरपूर नींद लेना जरूरी है। आप हर रोज चार-पांच बादाम खाएं और सुबह अंगूर का जूस पीएं। इससे आपको माइग्रेन की समस्या में राहत मिलेगी। माथे में नींबू के छिलके का पेस्ट बना कर कुछ देर लेप करने से भी माइग्रेन में फायदा होता है।

आप गाय के शुद्ध घी की कुछ बूंदे सुबह-शाम नाक में डालें। इससे आपको माइग्रेन के दर्द से छुटकारा मिलेगा। गाजर और पालक का जूस पिना भी माइग्रेन में फायदेमंद होता है। तुलसी और शहद का सेवन भी इस बीमारी में फायदेमंद होता है। खाने में ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियां और फलों को शामिल करें। इससे आपको सिर में दर्द की समस्या से निजात मिलेगा।

माइग्रेन में सिर पर ठंडे पानी से भीगा हुआ कपड़ा रखें। इससे दर्द में आराम मिलेगा। आप अपनी डाइट में दूध, दही और मछली को शामिल करें। जितना पौष्टिक आहार लेंगे उतने ही जल्दी माइग्रेन की समस्या से आपको छुटकारा मिलेगा।योग और ध्यान करें। इससे आपको माइग्रेन में राहत मिलेगी। माइग्रेन में होने वाले दर्द को लेकर घरेलू उपायों के साथ ही डॉक्टरी उपचार जरूर लें।

Comments

Popular posts from this blog

अच्छी नींद के लिए आजमाए यह तरीका

अगर आप चाहते हैं कि रात में आपको सुकून की नींद आए, पैरों में कुलन और बेचैनी के कारण आपकी नींद में किसी तरह की बाधा ना आए तो आपको सोने से पहले एक खास काम करना होगा। यह काम आपके शरीर को राहत देने के साथ ही दिमाग को भी शांति देगा। आइए, जानते हैं कि आखिर क्या और कैसे करना है... अच्छी नींद का तरीका आपको क्या करना है? -बिस्तर पर जाने से पहले आपको अपने पैर साफ पानी से धुलकर कॉटन के कपड़े से पोछकर साफ करने हैं। इसके बाद सरसों के तेल से अपने पैरों की मालिश करें। यह मालिश 2 से 3 मिनट की भी हो तो काफी है। यहां जानें इस तरह हर दिन मालिश करने से आपको किस तरह के लाभ होंगे... पैर के तलुए में होते हैं सभी एक्युप्रेशर पॉइंट्स -हमारे पैर के तलुओं में पूरे शरीर के एक्यूप्रेशर पॉइंट्स होते हैं। पैर के तलुओं पर मसाज करने से इन पॉइंट्स पर दबाव पड़ता है, जिससे शरीर का तनाव कम होता है और मानसिक शांति बढ़ती है। इसलिए आप अच्छी नींद आती है। आपको क्या करना है? -बिस्तर पर जाने से पहले आपको अपने पैर साफ पानी से धुलकर कॉटन के कपड़े से पोछकर साफ करने हैं। इसके बाद सरसों के तेल से अपने पैरों ...

कोरोना से ठीक हो जाने के बाद आने वाली समस्या

भारत में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 78,761 नए मामले सामने आए हैं। इसे एक दिन में कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आने का विश्व रिकॉर्ड बताया जा रहा है। यहां अब तक संक्रमण के 35 लाख 42 हजार से अधिक मामले दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें से करीब सात लाख 65 हजार मामले फिलहाल सक्रिय हैं और 27 लाख 13 हजार से अधिक मरीज इस वायरस से ठीक हो चुके हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या ठीक होने के बाद भी कोरोना वायरस के कारण किसी प्रकार की समस्या हो सकती है? आइए जानते हैं इसपर विशेषज्ञ क्या कहते हैं... क्या ठीक हुए मरीजों में ईटिंग डिसऑर्डर की समस्या पाई जा रही है?   डॉक्टर ए. के. वार्ष्णेय कहते हैं, 'जो लोग कोरोना वायरस से बहुत गंभीर रूप से संक्रमित हुए या वेंटिलेटर पर रहे हैं, उनमें ठीक होने के बाद कुछ समस्याएं सामने आ रही हैं। इसका एक कारण उनके अंदर का भय और तनाव भी है। दरअसल, कोविड से ठीक होने के बाद थकान, खाने में परेशानी, स्वाद न आना, सांस लेने में परेशानी, आदि रहती है। इसलिए ठीक होने के बाद ता...