Skip to main content

शुगर लेवल कंट्रोल में रखने के लाजवाब टिप्स

पूरी दुनिया के साथ ही भारत में भी डायबिटीज गंभीर बीमारियों में से एक बन गया है. डायबिटीज के मरीजों को खान-पान के साथ ही अपने वजन को नियंत्रण में रखने पर ध्यान देना जरुरी है. डायबिटीज से लड़ने के लिए स्वस्थ शुगर लेवल का होना बेहद जरूरी है. शुगर लेवल शरीर में बिगड़ता है तो उससे किडनी, हृदय और आंखे भी प्रभावित होती हैं.
शुगर लेवल कंट्रोल में रखने के लाजवाब टिप्स
शुगर लेवल कंट्रोल टिप्स


कोरोना काल में डायबिटीज जैसी बीमारी काफी घातक साबित हो रही है. डायबिटीज के कारण 40 साल से ज्यादा की उम्र के लोगों के साथ ही 10 साल के बच्चे भी ग्रस्त हो रहे हैं. डायबिटीज गंभीर तब हो जाती है जब इसे नजरअंदाज कर दिया जाए लेकिन इस बीमारी से लड़कर इसे कमजोर किया जा सकता है।

डायबिटीज के रोगियों के लिए वजन कम करने के नुस्खे



डायबिटीज के दौरान अपने शरीर और वजन पर ध्यान नहीं देना गंभीर स्वास्थ्य कारणों को पैदा कर सकता है. भारत को मोटे तौर पर दुनिया की डायबिटीज राजधानी माना जाता है. डायबिटीज की स्थिति में वजन बढ़ना और मोटापा आम मुद्दे हैं. हालांकि अपने वजन को कम करके और मोटापे को नियंत्रित करके डायबिटीज के खतरे को कम किया जा सकता है. डायबिटीज को कंट्रोल में रखने के चार आसान टिप्स यहां आपको बता रहे हैं.


निर्धारित करें व्यायाम का समय



डायबिटीज से लड़ने वालों के लिए अपने ग्लूकोज के स्तर को नियंत्रण में रखना किसी संघर्ष से कम नहीं है. कुछ लोगों को हाइपोग्लाइसीमिया से बचाने के लिए छोटी या लंबी अवधि की दवा लेने की भी सलाह दी जाती है. दिन के दौरान अपनी कसरत को समय पर करने से कुछ खतरों को दूर करने में मदद मिल सकती है. व्यायाम के दौरान ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ने से रोका जा सकता है.


एक स्टडी से यह भी पता चला है कि दिन में किसी भी समय व्यायाम करना, या फिर भोजन के बाद डायबिटीज के रोगियों के लिए इसे खाली पेट करने से बेहतर हो सकता है. इससे ब्लड शुगर को बढ़ने से रोका जा सकता है. स्टडी के अनुसार बताया गया है कि डायबिटीज के रोगी को अपने व्यायाम के लिए समय निर्धारित करना जरूरी है.


अपने प्री और पोस्ट वर्कआउट भोजन का ध्यान रखें



जिस तरह आपके वर्कआउट का समय निर्धारित होना जरूरी है, उसी तरह प्री- पोस्ट वर्कआउट स्नैक्स (या ड्रिंक्स) डायबिटीज के मरीजों के लिए भी उतना ही जरूरी है. आपको पता होना चाहिए कि विभिन्न व्यायाम आपके ब्लड शुगर की रीडिंग को एक अलग तरीके से प्रभावित कर सकती हैं. इसलिए, वर्कआउट से पहले या बाद में अपने खानपान पर जरूरी ध्यान देना चाहिए. कुछ नट्स और बीजों को पोस्ट-वर्कआउट के रूप में भी लिया जा सकता है, जो इन विटल्स को नियंत्रण में रखने में मदद करेंगे. वर्कआउट पर जाने से पहले हमेशा अपने साथ स्नैक का ध्यान रखें.


सबसे अच्छा वर्कआउट प्लान तैयार करें



डायबिटीज से लड़ने और वजन को नियंत्रित करने के दौरान अपने वर्कआउट प्लान पर काम जरूर करें. इसमें उन वर्कआउट का शामिल करें जिन्हें अपनी क्षमता के अमुसार कर सकते हों. एक प्रभावी वर्कआउट प्लान के लिए अगला कदम यह तय करना है कि आपके लिए कौन सा कसरत सबसे अच्छा काम करता है. डायबिटीज के रोगियों को मध्यम से तीव्र वर्कआउट करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए. शुरुआत में, आप ब्रिस्क वॉक या जॉगिंग के लिए भी जा सकते हैं. वजन प्रशिक्षण, योग, तैराकी और साइकिल चलाने के लिए अच्छे वर्कआउट विकल्पों पर विचार कर सकते हैं.


फुट हाइजीन का रखें ध्यान



डायबिटीज के दौरान पैर पर लगा मामूली कट और खून बहना महंगा साबित हो सकता है. यह शरीर के ब्लड प्रेशर को भी प्रभावित कर सकता है.पैर में हो रहा दर्द भी डायबिटीज के रोगियों के ब्लड शुगर के स्तर में वृद्धि का कारण बन सकता है. इससे बचने के लिए हमेशा ऐसे फुटवियर पहनना सुनिश्चित करें जो आरामदायक हों. इन फुटवियर में आपके पैर पर कोई प्रेशर ना पड़े, इसमें किसी भी तरह आपके पैर संकुचित ना रहें.

Comments

Popular posts from this blog

सिर दर्द का कारण,लक्षण और घरेलू उपचार

सिर दर्द का कारण,लक्षण और घरेलू उपचार सिर दर्द की समस्या दोस्तो अगर आप तेज सिर दर्द के कारण परेशान रहते हैं तो इसे बिल्कुल भी हल्के में मत लीजिए, क्योंकि यह दर्द माइग्रेन की वजह से भी हो सकता है। दर्द सिर के किसी भी भाग में हो सकता है और किसी भी उम्र के लोगों को यह समस्या हो सकती है। ऐसे में आप अपने जीवनशैली में सुधार और कुछ घरेलू उपायों के जरिए सिर के इस तेज दर्द से बिना दवाई के छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं क्या होता है माइग्रेन और कैसे इससे बचाव करें... क्या है सिर में होने वाला तेज दर्द? सिर में होने वाला तेज दर्द माइग्रेन होता है। यह दर्द कान, आंख के पीछे और कनपटी के साथ सिर के किसी भी हिस्से में हो सकता है। माइग्रेन का दर्द कभी-कभार इतना तेज होता है कि असहनीय हो जाता है। ऐसे में इसे गंभीरता से लेने की जरूरत है और फौरन डॉक्टरी सलाह के साथ ही कुछ घरेलू उपायों को करने की भी जरूरत होती है। वैसे तो यह एक आनुवांशिकी बीमारी है जो कई वजहों से होती है। सिर दर्द की समस्या  लक्षण माइग्रेन के लक्षणों में जी मिचलाना, शरीर में असहज होना औ...

अच्छी नींद के लिए आजमाए यह तरीका

अगर आप चाहते हैं कि रात में आपको सुकून की नींद आए, पैरों में कुलन और बेचैनी के कारण आपकी नींद में किसी तरह की बाधा ना आए तो आपको सोने से पहले एक खास काम करना होगा। यह काम आपके शरीर को राहत देने के साथ ही दिमाग को भी शांति देगा। आइए, जानते हैं कि आखिर क्या और कैसे करना है... अच्छी नींद का तरीका आपको क्या करना है? -बिस्तर पर जाने से पहले आपको अपने पैर साफ पानी से धुलकर कॉटन के कपड़े से पोछकर साफ करने हैं। इसके बाद सरसों के तेल से अपने पैरों की मालिश करें। यह मालिश 2 से 3 मिनट की भी हो तो काफी है। यहां जानें इस तरह हर दिन मालिश करने से आपको किस तरह के लाभ होंगे... पैर के तलुए में होते हैं सभी एक्युप्रेशर पॉइंट्स -हमारे पैर के तलुओं में पूरे शरीर के एक्यूप्रेशर पॉइंट्स होते हैं। पैर के तलुओं पर मसाज करने से इन पॉइंट्स पर दबाव पड़ता है, जिससे शरीर का तनाव कम होता है और मानसिक शांति बढ़ती है। इसलिए आप अच्छी नींद आती है। आपको क्या करना है? -बिस्तर पर जाने से पहले आपको अपने पैर साफ पानी से धुलकर कॉटन के कपड़े से पोछकर साफ करने हैं। इसके बाद सरसों के तेल से अपने पैरों ...

दिनभर एक्टिव रहने के 20 लाजवाब टिप्स

अगर आप एकस्ट्रा वजन कम करना चाहते हैं और पूरे दिन एक्टिव रहना चाहते हैं तो दिनभर में इन 20 टिप्स का ध्यान रखें। दरअसल डायट से जुड़ी कई छोटी-छोटी बातों पर हम ध्यान नहीं दे पाते और कई चीजों को खाते हैं जो हमारे शरीर फायदा नहीं पहुंचाती हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में:- 1. रोज खूब सारा पानी पिएं और कैलोरी फ्री चीजें खाएं।  2. सुबह-सुबह ब्रेकफास्ट जरूर करें। ब्रेकफास्ट न करने से कई बीमारियां होती हैं।  3. रात के स्नैक्स को लेते समय थोड़ा चूजी बनें।  4. दिन भर में कुछ कुछ खाते रहें, खाने के बीच लंबा गेप नहीं होना चाहिए।  5. कोशिश करें कि खाने में प्रोटीन जरूर हो। दिनभर एक्टिव रहने के टिप्स 6. खाने में मसालेदार चीजों को कम करें। 7. खाने के दौरान लाल, हरे संतरी रंग की चीज जरूर लें। इस तीन नंबर के नियम को जरूर मानें और खाने में इन रंगों की खाने की चीजें जैसे गाजर, संतरा और हरी सब्जियों को शामिल करें।  8. वजन कम करना चाहते हैं तो खाने में नमक की मात्रा को कम करें। 9. वजन कम करना है तो रोज खान...