Skip to main content

कोरोना से ठीक हो जाने के बाद आने वाली समस्या

भारत में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 78,761 नए मामले सामने आए हैं। इसे एक दिन में कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आने का विश्व रिकॉर्ड बताया जा रहा है। यहां अब तक संक्रमण के 35 लाख 42 हजार से अधिक मामले दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें से करीब सात लाख 65 हजार मामले फिलहाल सक्रिय हैं और 27 लाख 13 हजार से अधिक मरीज इस वायरस से ठीक हो चुके हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या ठीक होने के बाद भी कोरोना वायरस के कारण किसी प्रकार की समस्या हो सकती है? आइए जानते हैं इसपर विशेषज्ञ क्या कहते हैं...

क्या ठीक हुए मरीजों में ईटिंग डिसऑर्डर की समस्या पाई जा रही है? 

डॉक्टर ए. के. वार्ष्णेय कहते हैं, 'जो लोग कोरोना वायरस से बहुत गंभीर रूप से संक्रमित हुए या वेंटिलेटर पर रहे हैं, उनमें ठीक होने के बाद कुछ समस्याएं सामने आ रही हैं। इसका एक कारण उनके अंदर का भय और तनाव भी है। दरअसल, कोविड से ठीक होने के बाद थकान, खाने में परेशानी, स्वाद न आना, सांस लेने में परेशानी, आदि रहती है। इसलिए ठीक होने के बाद ताजा भोजन करने, व्यायाम या योग करने से परेशानी दूर हो सकती है। लेकिन अगर परेशानी बढ़ जाती है तो डॉक्टर से संपर्क करें।'
कोरोना से ठीक हो जाने के बाद आने वाली समस्या
कोरोना ईलाज के बाद होने वाली समस्या

क्या पैक्ड सामान में वायरस का खतरा हो सकता है? 

दिल्ली के समफदरजंद अस्पताल के डॉक्टर एम. के. सेन बताते हैं, 'खुले हुए सामान पर वायरस की मौजूदगी की संभावना हो सकती है, लेकिन जो पैक्ड हैं, उनमें संभावना बहुत कम होती है, क्योंकि ज्यादातर कंपनियों में सामान मशीनों से पैक किया जाता है। अगर होगा भी तो एक निश्चित समय के बाद वायरस नष्ट हो जाता है। कई वस्तुएं हम गरम करके या पका कर खाते हैं, तो वायरस नष्ट हो जाते हैं। इसके अलावा कोई भी सामान लाएं तो कुछ घंटे या एक-दो दिन बाद इस्तेमाल करें। रनिंग वाटर में भी धोने पर वायरस खत्म हो जाता है या उसका प्रभाव कम हो जाता है।'

किसी सतह पर वायरस लोड कितना होता है? 

डॉक्टर एम. के. सेन के मुताबिक, 'यह सार्स कोरोना वायरस-2 है और इसका संक्रमण सांस के द्वारा ही होता है। यानी अगर दो लोग एक मीटर के दायरे में हैं और दोनों में से किसी ने भी मास्क नहीं लगाया है और उनमें से कोई एक संक्रमित है तो दूसरा संक्रमित हो सकता है। सरफेस की बात करें तो दरवाजे या फ्रिज के हैंडल, स्विच बोर्ड, लैपटॉप आदि पर वायरस होता है, लेकिन ह्यूमन टू ह्यूमन जितना प्रभावी नहीं होता है। किसी भी सतह को साबुन-पानी या एक प्रतिशत हाइपोक्लोराइट सॉल्यूशन के घोल से साफ करने से उसपर मौजूद वायरस नष्ट हो जाते हैं।'

कई लोग सैनिटाइजर को लेकर कंफ्यूजड रहते हैं, उनके लिए क्या कहेंगे? 

डॉक्टर एम. के. सेन कहते हैं, 'बाजार में कई प्रकार के सैनिटाइजर आ रहे हैं। इसकी सुगंध या रंग पर न जाएं। इतना देखें कि उसमें कम से कम 70 फीसदी अल्कोहल होना चाहिए। सैनिटाइजर भी बहुत ज्यादा न लें, उतना ही लें जितने में पूरे हाथ साफ हो जाएं। अंगुलियों के बीच में होते हुए नाखून के आसपास भी लगाएं। वैसे अगर कहीं पानी की व्यवस्था है तो साबुन का इस्तेमाल ही बेहतर है।'

मास्क का सही इस्तेमाल कैसे करें? 

डॉक्टर एम. के. सेन बताते हैं, 'जब भी घर से बाहर निकलें तो मास्क का इस्तेमाल जरूर करें। अगर घर में सभी स्वस्थ हैं तो मास्क लगाने की जरूरत नहीं है। एक बार मास्क लगाने के बाद उसे अगले दिन इस्तेमाल न करें। अगर कपड़े का बना है तो उसे धोकर लगा सकते हैं। बेहतर होगा अपने साथ में दो मास्क रखें, ताकि एक धोने के बाद दूसरा इस्तेमाल कर सकें। अगर सर्जिकल मास्क है तो उसे इस्तेमाल के बाद नष्ट कर दें।' 

Comments

Popular posts from this blog

सिर दर्द का कारण,लक्षण और घरेलू उपचार

सिर दर्द का कारण,लक्षण और घरेलू उपचार सिर दर्द की समस्या दोस्तो अगर आप तेज सिर दर्द के कारण परेशान रहते हैं तो इसे बिल्कुल भी हल्के में मत लीजिए, क्योंकि यह दर्द माइग्रेन की वजह से भी हो सकता है। दर्द सिर के किसी भी भाग में हो सकता है और किसी भी उम्र के लोगों को यह समस्या हो सकती है। ऐसे में आप अपने जीवनशैली में सुधार और कुछ घरेलू उपायों के जरिए सिर के इस तेज दर्द से बिना दवाई के छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं क्या होता है माइग्रेन और कैसे इससे बचाव करें... क्या है सिर में होने वाला तेज दर्द? सिर में होने वाला तेज दर्द माइग्रेन होता है। यह दर्द कान, आंख के पीछे और कनपटी के साथ सिर के किसी भी हिस्से में हो सकता है। माइग्रेन का दर्द कभी-कभार इतना तेज होता है कि असहनीय हो जाता है। ऐसे में इसे गंभीरता से लेने की जरूरत है और फौरन डॉक्टरी सलाह के साथ ही कुछ घरेलू उपायों को करने की भी जरूरत होती है। वैसे तो यह एक आनुवांशिकी बीमारी है जो कई वजहों से होती है। सिर दर्द की समस्या  लक्षण माइग्रेन के लक्षणों में जी मिचलाना, शरीर में असहज होना औ...

अच्छी नींद के लिए आजमाए यह तरीका

अगर आप चाहते हैं कि रात में आपको सुकून की नींद आए, पैरों में कुलन और बेचैनी के कारण आपकी नींद में किसी तरह की बाधा ना आए तो आपको सोने से पहले एक खास काम करना होगा। यह काम आपके शरीर को राहत देने के साथ ही दिमाग को भी शांति देगा। आइए, जानते हैं कि आखिर क्या और कैसे करना है... अच्छी नींद का तरीका आपको क्या करना है? -बिस्तर पर जाने से पहले आपको अपने पैर साफ पानी से धुलकर कॉटन के कपड़े से पोछकर साफ करने हैं। इसके बाद सरसों के तेल से अपने पैरों की मालिश करें। यह मालिश 2 से 3 मिनट की भी हो तो काफी है। यहां जानें इस तरह हर दिन मालिश करने से आपको किस तरह के लाभ होंगे... पैर के तलुए में होते हैं सभी एक्युप्रेशर पॉइंट्स -हमारे पैर के तलुओं में पूरे शरीर के एक्यूप्रेशर पॉइंट्स होते हैं। पैर के तलुओं पर मसाज करने से इन पॉइंट्स पर दबाव पड़ता है, जिससे शरीर का तनाव कम होता है और मानसिक शांति बढ़ती है। इसलिए आप अच्छी नींद आती है। आपको क्या करना है? -बिस्तर पर जाने से पहले आपको अपने पैर साफ पानी से धुलकर कॉटन के कपड़े से पोछकर साफ करने हैं। इसके बाद सरसों के तेल से अपने पैरों ...

दिनभर एक्टिव रहने के 20 लाजवाब टिप्स

अगर आप एकस्ट्रा वजन कम करना चाहते हैं और पूरे दिन एक्टिव रहना चाहते हैं तो दिनभर में इन 20 टिप्स का ध्यान रखें। दरअसल डायट से जुड़ी कई छोटी-छोटी बातों पर हम ध्यान नहीं दे पाते और कई चीजों को खाते हैं जो हमारे शरीर फायदा नहीं पहुंचाती हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में:- 1. रोज खूब सारा पानी पिएं और कैलोरी फ्री चीजें खाएं।  2. सुबह-सुबह ब्रेकफास्ट जरूर करें। ब्रेकफास्ट न करने से कई बीमारियां होती हैं।  3. रात के स्नैक्स को लेते समय थोड़ा चूजी बनें।  4. दिन भर में कुछ कुछ खाते रहें, खाने के बीच लंबा गेप नहीं होना चाहिए।  5. कोशिश करें कि खाने में प्रोटीन जरूर हो। दिनभर एक्टिव रहने के टिप्स 6. खाने में मसालेदार चीजों को कम करें। 7. खाने के दौरान लाल, हरे संतरी रंग की चीज जरूर लें। इस तीन नंबर के नियम को जरूर मानें और खाने में इन रंगों की खाने की चीजें जैसे गाजर, संतरा और हरी सब्जियों को शामिल करें।  8. वजन कम करना चाहते हैं तो खाने में नमक की मात्रा को कम करें। 9. वजन कम करना है तो रोज खान...