Skip to main content

आँखों की रोशनी बढ़ाने के 10 सबसे बेहतर तरीके

आपके शरीर की तरह ही आपकी आंखों को भी व्यायाम की आवश्यकता होती है जिससे वह बेहतर तरीके से काम कर सकें, तो आइए आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं, जिनको अपनाकर आपकी आंखों की सेहत और रोशनी दोनों ही बढ़ती हैं।
अगर आपकी मांसपेशियां पर्याप्त मूवमेंट नहीं करती हैं, तो यह कमजोर होने लग जाती हैं. आपके शरीर की कई अन्य मांसपेशियों की तरह ही आपकी आंखों की मांसपेशियों को भी व्यायाम की आवश्यकता होती है जिससे वो बेहतर तरीके से काम करने में सक्षम हों. वैसे तो आप अपनी आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए बहुत से तरीके अपना सकते हैं. लेकिन आज हम आपको कुछ बेस्ट टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनको अपनाकर आपकी आंखों की सेहत और रोशनी दोनों ही बढ़ती हैं।
आँखों की रोशनी बढ़ाने के 10 सबसे बेहतर तरीके
आँखों की रोशनी बढ़ाने के तरीके


आंखों को हेल्दी रखने के 10 आसान तरीके-


1- आपको अपनी आंखों पर आवश्यकता से अधिक दबाव बनाने से बचना चाहिए. अपनी आंखों को कुछ मिनटों के लिए बंद करके आराम दें और हर 2-3 घंटे में एक बार इसे दोहराएं।
2- आंखों की कुछ ऐसी एक्सरसाइज करें. जिनको करके आप आंखों को हेल्दी बना सकते हैं।


3- अगर आप चश्मा लगाते हैं, तो चश्मे के समय को कम करने की कोशिश करें. ऐसे में आप कोशिश करें कि आप सिर्फ काम के समय ही चश्मा पहनें।


4- अपनी आंखों पर कोमल उंगलियों आप गोलाकार रूप में मालिश करें. ऐसे में आप धीमे-धीमे आंखों की मसाज करें. आप अपनी आंखों को प्रेस करने के लिए बीच वाली और तर्जनी उंगली का इस्तेमाल करें. ऐसा करते वक्त आपको हल्का दबाव महसूस होना चाहिए, लेकिन दर्द नहीं होना चाहिए।


5- जब आप बाहर टहलने के लिए जाएं, तो आप दूरी पर अधिक ध्यान केंद्रित करने की कोशिश करें।


6- हर दिन जितना संभव हो गाजर के रस का सेवन करें. गाजर विटामिन ए से भरपूर होता है, जो आपके आंखों की रोशनी को हेल्दी बनाए रखने में मददगार होता है. इसके अवाला अगर आप चाहें तो गाजर के रस में एक या दो बूंद जैतून का तेल मिला सकते हैं।


7- अगर आपको आंखों में जलन की शिकायत रहती है, तो आप नियमित रूप से आईड्रॉप की जगह एलोवेरा जूस का उपयोग भी कर सकते हैं. हालांकि, इस प्राकृतिक उपचार को अपनाने से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श अवश्य लें।


8- जब आपको आपकी आंखें थकी-थकी सी महसूस हों, तो उन्हें गर्म पानी से धोएं. इससे आंखों की थकान दूर हो जाती है।


9- सोने से कम से कम 2 घंटे पहले कंप्यूटर, टीवी या स्मार्टफोन की स्क्रीन को देखने से बचने की कोशिश करें।


10- आंखों को हेल्दी बनाने के लिए भारतीय ट्राटक एक्सरसाइज करने का प्रयास करें. इससे आपकी आंखें और दिमाग केंद्रित रहता है. इसके लिए आप एक खुली जगह पर बैठकर एक छोटी स्थिर वस्तु के सामने बैठकर अपना सारा ध्यान उसी पर केंद्रित करने की कोशिश करें. ध्यान रहे कि पलक न झपके. फिर अपनी आंखें बंद करके अपना ध्यान अपनी भौहों के बीच के स्थान पर लगाएं, जब तक हो सके तब तक इसको करते रहें. इसको लगभग 10 मिनट तक करें. इस व्यायाम का उद्देश्य आपकी आंखों के थकने से पहले किसी चीज़ की स्पष्ट छवि को प्राप्त करना होता है।

Comments

Popular posts from this blog

सिर दर्द का कारण,लक्षण और घरेलू उपचार

सिर दर्द का कारण,लक्षण और घरेलू उपचार सिर दर्द की समस्या दोस्तो अगर आप तेज सिर दर्द के कारण परेशान रहते हैं तो इसे बिल्कुल भी हल्के में मत लीजिए, क्योंकि यह दर्द माइग्रेन की वजह से भी हो सकता है। दर्द सिर के किसी भी भाग में हो सकता है और किसी भी उम्र के लोगों को यह समस्या हो सकती है। ऐसे में आप अपने जीवनशैली में सुधार और कुछ घरेलू उपायों के जरिए सिर के इस तेज दर्द से बिना दवाई के छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं क्या होता है माइग्रेन और कैसे इससे बचाव करें... क्या है सिर में होने वाला तेज दर्द? सिर में होने वाला तेज दर्द माइग्रेन होता है। यह दर्द कान, आंख के पीछे और कनपटी के साथ सिर के किसी भी हिस्से में हो सकता है। माइग्रेन का दर्द कभी-कभार इतना तेज होता है कि असहनीय हो जाता है। ऐसे में इसे गंभीरता से लेने की जरूरत है और फौरन डॉक्टरी सलाह के साथ ही कुछ घरेलू उपायों को करने की भी जरूरत होती है। वैसे तो यह एक आनुवांशिकी बीमारी है जो कई वजहों से होती है। सिर दर्द की समस्या  लक्षण माइग्रेन के लक्षणों में जी मिचलाना, शरीर में असहज होना औ...

अच्छी नींद के लिए आजमाए यह तरीका

अगर आप चाहते हैं कि रात में आपको सुकून की नींद आए, पैरों में कुलन और बेचैनी के कारण आपकी नींद में किसी तरह की बाधा ना आए तो आपको सोने से पहले एक खास काम करना होगा। यह काम आपके शरीर को राहत देने के साथ ही दिमाग को भी शांति देगा। आइए, जानते हैं कि आखिर क्या और कैसे करना है... अच्छी नींद का तरीका आपको क्या करना है? -बिस्तर पर जाने से पहले आपको अपने पैर साफ पानी से धुलकर कॉटन के कपड़े से पोछकर साफ करने हैं। इसके बाद सरसों के तेल से अपने पैरों की मालिश करें। यह मालिश 2 से 3 मिनट की भी हो तो काफी है। यहां जानें इस तरह हर दिन मालिश करने से आपको किस तरह के लाभ होंगे... पैर के तलुए में होते हैं सभी एक्युप्रेशर पॉइंट्स -हमारे पैर के तलुओं में पूरे शरीर के एक्यूप्रेशर पॉइंट्स होते हैं। पैर के तलुओं पर मसाज करने से इन पॉइंट्स पर दबाव पड़ता है, जिससे शरीर का तनाव कम होता है और मानसिक शांति बढ़ती है। इसलिए आप अच्छी नींद आती है। आपको क्या करना है? -बिस्तर पर जाने से पहले आपको अपने पैर साफ पानी से धुलकर कॉटन के कपड़े से पोछकर साफ करने हैं। इसके बाद सरसों के तेल से अपने पैरों ...

दिनभर एक्टिव रहने के 20 लाजवाब टिप्स

अगर आप एकस्ट्रा वजन कम करना चाहते हैं और पूरे दिन एक्टिव रहना चाहते हैं तो दिनभर में इन 20 टिप्स का ध्यान रखें। दरअसल डायट से जुड़ी कई छोटी-छोटी बातों पर हम ध्यान नहीं दे पाते और कई चीजों को खाते हैं जो हमारे शरीर फायदा नहीं पहुंचाती हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में:- 1. रोज खूब सारा पानी पिएं और कैलोरी फ्री चीजें खाएं।  2. सुबह-सुबह ब्रेकफास्ट जरूर करें। ब्रेकफास्ट न करने से कई बीमारियां होती हैं।  3. रात के स्नैक्स को लेते समय थोड़ा चूजी बनें।  4. दिन भर में कुछ कुछ खाते रहें, खाने के बीच लंबा गेप नहीं होना चाहिए।  5. कोशिश करें कि खाने में प्रोटीन जरूर हो। दिनभर एक्टिव रहने के टिप्स 6. खाने में मसालेदार चीजों को कम करें। 7. खाने के दौरान लाल, हरे संतरी रंग की चीज जरूर लें। इस तीन नंबर के नियम को जरूर मानें और खाने में इन रंगों की खाने की चीजें जैसे गाजर, संतरा और हरी सब्जियों को शामिल करें।  8. वजन कम करना चाहते हैं तो खाने में नमक की मात्रा को कम करें। 9. वजन कम करना है तो रोज खान...