Skip to main content

खाली पेट पानी पीने के जबरदस्त फायदे

सुबह खाली पेट हल्का गर्म पानी पीना सेहत के लिए अत्यंत ही लाभकारी और गुणकारी है। सभी को पूरे दिन में कम से कम पांच बार गर्म पानी पीना ही चाहिए और वैसे भी इस कोरोना काल में तो आयुष मंत्रालय भी गर्म पानी पीने की सलाह दे रहा है। वैसे तो पानी हर मायने में गुणकारी है, क्योंकि अगर आप थकान या कमजोरी महसूस करते हैं तो आपके लिए सही मात्रा में पानी पीना बहुत ही जरूरी है। इससे काफी फायदा मिलेगा। अगर बात करें हल्के गर्म पानी की तो वो भी शरीर से जुड़ी अनेक बीमारियों को दूर करता है। वैसे तो गर्म पानी को दिन में किसी भी समय और कभी भी पीना लाभदायक है ही, लेकिन जब आप इसको सुबह खाली पेट पिएंगे तो इसके और भी ज्यादा लाभ हो सकते हैं।

खाली पेट पानी पीने के जबरदस्त फायदे
खाली पेट पानी पीने के फायदे


गर्म पानी पेट को करता है साफ

सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने से आपका पेट एकदम साफ हो जाएगा, इससे आप अपने आप को पूरी तरह तरोताजा महसूस करेंगे। आपका मन दिनभर तनाव मुक्त रहेगा, क्योंकि पेट की समस्याओं से ही हमारे शरीर में काफी परेशानियां पैदा होती हैं।

भूख न लगने की शिकायत को करता है दूर

कई लोगों को भूख न लगने की शिकायत रहती है। यह समस्या ज्यादातर पेट साफ न होने के कारण ही होती है। भूख ना लगने पर गर्म पानी में नींबू के रस के साथ नमक व काली मिर्च डाल कर पिएं, इससे जरूर आपको फायदा मिलेगा।

वजन घटाने में भी है सहायक

गर्म पानी बढ़ते वजन को भी घटाने के लिए रामबाण उपाय की तरह काम करता है। इसके रोजाना इस्तेमाल से आप भी अपने बढ़ते वजन से छुटकारा पा सकते हैं। गर्म पानी के सेवन से वजन कम करने में काफी हद तक मदद मिलती है।

बनी रहती है चेहरे की रौनक

गर्म पानी पीने से चेहरे पर जल्दी झुर्रियां नहीं पड़तीं और चेहरे की रौनक भी हमेशा बनी रहती है। गर्म पानी का सेवन आपके बालों को भी जल्दी सफेद होने से रोकने में सहायता कर सकता है।

थकान से मिलती है राहत 

अक्सर आप देखते होंगे कि कोई काम करने के बाद थकान सी महसूस होने लगती है। इससे निजात के लिए आप गर्म पानी में शहद और नींबू डालकर पिएं, इससे शरीर की सारी थकान दूर हो जाती है और आप खुद को तरोताजा महसूस करने लगेंगे।


Comments

Popular posts from this blog

सिर दर्द का कारण,लक्षण और घरेलू उपचार

सिर दर्द का कारण,लक्षण और घरेलू उपचार सिर दर्द की समस्या दोस्तो अगर आप तेज सिर दर्द के कारण परेशान रहते हैं तो इसे बिल्कुल भी हल्के में मत लीजिए, क्योंकि यह दर्द माइग्रेन की वजह से भी हो सकता है। दर्द सिर के किसी भी भाग में हो सकता है और किसी भी उम्र के लोगों को यह समस्या हो सकती है। ऐसे में आप अपने जीवनशैली में सुधार और कुछ घरेलू उपायों के जरिए सिर के इस तेज दर्द से बिना दवाई के छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं क्या होता है माइग्रेन और कैसे इससे बचाव करें... क्या है सिर में होने वाला तेज दर्द? सिर में होने वाला तेज दर्द माइग्रेन होता है। यह दर्द कान, आंख के पीछे और कनपटी के साथ सिर के किसी भी हिस्से में हो सकता है। माइग्रेन का दर्द कभी-कभार इतना तेज होता है कि असहनीय हो जाता है। ऐसे में इसे गंभीरता से लेने की जरूरत है और फौरन डॉक्टरी सलाह के साथ ही कुछ घरेलू उपायों को करने की भी जरूरत होती है। वैसे तो यह एक आनुवांशिकी बीमारी है जो कई वजहों से होती है। सिर दर्द की समस्या  लक्षण माइग्रेन के लक्षणों में जी मिचलाना, शरीर में असहज होना औ...

अच्छी नींद के लिए आजमाए यह तरीका

अगर आप चाहते हैं कि रात में आपको सुकून की नींद आए, पैरों में कुलन और बेचैनी के कारण आपकी नींद में किसी तरह की बाधा ना आए तो आपको सोने से पहले एक खास काम करना होगा। यह काम आपके शरीर को राहत देने के साथ ही दिमाग को भी शांति देगा। आइए, जानते हैं कि आखिर क्या और कैसे करना है... अच्छी नींद का तरीका आपको क्या करना है? -बिस्तर पर जाने से पहले आपको अपने पैर साफ पानी से धुलकर कॉटन के कपड़े से पोछकर साफ करने हैं। इसके बाद सरसों के तेल से अपने पैरों की मालिश करें। यह मालिश 2 से 3 मिनट की भी हो तो काफी है। यहां जानें इस तरह हर दिन मालिश करने से आपको किस तरह के लाभ होंगे... पैर के तलुए में होते हैं सभी एक्युप्रेशर पॉइंट्स -हमारे पैर के तलुओं में पूरे शरीर के एक्यूप्रेशर पॉइंट्स होते हैं। पैर के तलुओं पर मसाज करने से इन पॉइंट्स पर दबाव पड़ता है, जिससे शरीर का तनाव कम होता है और मानसिक शांति बढ़ती है। इसलिए आप अच्छी नींद आती है। आपको क्या करना है? -बिस्तर पर जाने से पहले आपको अपने पैर साफ पानी से धुलकर कॉटन के कपड़े से पोछकर साफ करने हैं। इसके बाद सरसों के तेल से अपने पैरों ...

दिनभर एक्टिव रहने के 20 लाजवाब टिप्स

अगर आप एकस्ट्रा वजन कम करना चाहते हैं और पूरे दिन एक्टिव रहना चाहते हैं तो दिनभर में इन 20 टिप्स का ध्यान रखें। दरअसल डायट से जुड़ी कई छोटी-छोटी बातों पर हम ध्यान नहीं दे पाते और कई चीजों को खाते हैं जो हमारे शरीर फायदा नहीं पहुंचाती हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में:- 1. रोज खूब सारा पानी पिएं और कैलोरी फ्री चीजें खाएं।  2. सुबह-सुबह ब्रेकफास्ट जरूर करें। ब्रेकफास्ट न करने से कई बीमारियां होती हैं।  3. रात के स्नैक्स को लेते समय थोड़ा चूजी बनें।  4. दिन भर में कुछ कुछ खाते रहें, खाने के बीच लंबा गेप नहीं होना चाहिए।  5. कोशिश करें कि खाने में प्रोटीन जरूर हो। दिनभर एक्टिव रहने के टिप्स 6. खाने में मसालेदार चीजों को कम करें। 7. खाने के दौरान लाल, हरे संतरी रंग की चीज जरूर लें। इस तीन नंबर के नियम को जरूर मानें और खाने में इन रंगों की खाने की चीजें जैसे गाजर, संतरा और हरी सब्जियों को शामिल करें।  8. वजन कम करना चाहते हैं तो खाने में नमक की मात्रा को कम करें। 9. वजन कम करना है तो रोज खान...