Skip to main content

दिनभर एक्टिव रहने के 20 लाजवाब टिप्स

अगर आप एकस्ट्रा वजन कम करना चाहते हैं और पूरे दिन एक्टिव रहना चाहते हैं तो दिनभर में इन 20 टिप्स का ध्यान रखें। दरअसल डायट से जुड़ी कई छोटी-छोटी बातों पर हम ध्यान नहीं दे पाते और कई चीजों को खाते हैं जो हमारे शरीर फायदा नहीं पहुंचाती हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में:-

1. रोज खूब सारा पानी पिएं और कैलोरी फ्री चीजें खाएं। 
2. सुबह-सुबह ब्रेकफास्ट जरूर करें। ब्रेकफास्ट न करने से कई बीमारियां होती हैं। 

3. रात के स्नैक्स को लेते समय थोड़ा चूजी बनें। 

4. दिन भर में कुछ कुछ खाते रहें, खाने के बीच लंबा गेप नहीं होना चाहिए। 
5. कोशिश करें कि खाने में प्रोटीन जरूर हो।

दिनभर एक्टिव रहने के 20 लाजवाब टिप्स
दिनभर एक्टिव रहने के टिप्स

6. खाने में मसालेदार चीजों को कम करें।

7. खाने के दौरान लाल, हरे संतरी रंग की चीज जरूर लें। इस तीन नंबर के नियम को जरूर मानें और खाने में इन रंगों की खाने की चीजें जैसे गाजर, संतरा और हरी सब्जियों को शामिल करें। 

8. वजन कम करना चाहते हैं तो खाने में नमक की मात्रा को कम करें।

9. वजन कम करना है तो रोज खाना खाने से पहले कम कैलोरी वाला वेजिटेबल सूप लेना चाहिए, इससे 20 फीसदी कम कैलोरी कम कंज्यूम होंगी और आपका पेट भरा-भरा रहेगा। 

10. कैलोरी काउंट को छोड़कर सिर्फ पोषक तत्वों के बैलेंस वाली डाइट लेनी चाहिए। 

11. खाने का रखें रिकॉर्ड, अपने रोज के खाने का रिकॉर्ड रखना चाहिए, जैसे आपने कितना खाना खाया और कितना पानी पिया। इसके लिए आप एप्प और फूड डायरी बना सकते हैं।

12. आराम-आराम से खाना खाएं। रिसर्च की मानें तो जो लोग जल्दी खाना खाते हैं वो लोग मोटे हो जाते हैं। इसलिए आराम-आराम से खाना खाएं।

13. डिनर समय पर किया करे और प्रतिदिन फ्रूट्स का सेवन करे।

14. दिन में डायट सोडा जैसी चीजें पीनें से बचें। 

15. खाने बनाते समय फैट का ध्यान रखें। खाने में ऑयल, बटर, चीड, क्रीम का इस्तेमाल कम से कम करें। 
16. रात को डिनर के समय स्नैक्स खाने से बचें।

17. रात के खाने में कार्बोहाइड्रेट न लें। दरअसल अगर कार्बोहाइड्रेट को सुबह-सुबह खाया जाए तो यह एक तरह से आपके शरीर के लिए इंधन का काम करता है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि कार्बोहाइड्रेट वाली चीजों को रात को न लें।
18. डिनर के बाद कुछ न खाएं। इस मामले में इमानदार रहें और कोशिश करें कि रात के खाने के बाद फिर कुछ न खाएं।

19. खाने को करें शेयर: लंच करते समय अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। ये कैलोरी चेक करने का अच्छा तरीका है। 

20. रात को पूरी नींद लें। 

Comments

Popular posts from this blog

शुगर लेवल कंट्रोल में रखने के लाजवाब टिप्स

पूरी दुनिया के साथ ही भारत में भी डायबिटीज गंभीर बीमारियों में से एक बन गया है. डायबिटीज के मरीजों को खान-पान के साथ ही अपने वजन को नियंत्रण में रखने पर ध्यान देना जरुरी है. डायबिटीज से लड़ने के लिए स्वस्थ शुगर लेवल का होना बेहद जरूरी है. शुगर लेवल शरीर में बिगड़ता है तो उससे किडनी, हृदय और आंखे भी प्रभावित होती हैं. शुगर लेवल कंट्रोल टिप्स कोरोना काल में डायबिटीज जैसी बीमारी काफी घातक साबित हो रही है. डायबिटीज के कारण 40 साल से ज्यादा की उम्र के लोगों के साथ ही 10 साल के बच्चे भी ग्रस्त हो रहे हैं. डायबिटीज गंभीर तब हो जाती है जब इसे नजरअंदाज कर दिया जाए लेकिन इस बीमारी से लड़कर इसे कमजोर किया जा सकता है। डायबिटीज के रोगियों के लिए वजन कम करने के नुस्खे डायबिटीज के दौरान अपने शरीर और वजन पर ध्यान नहीं देना गंभीर स्वास्थ्य कारणों को पैदा कर सकता है. भारत को मोटे तौर पर दुनिया की डायबिटीज राजधानी माना जाता है. डायबिटीज की स्थिति में वजन बढ़ना और मोटापा आम मुद्दे हैं. हालांकि अपने वजन को कम करके और मोटापे को नियंत्रित करके डायबिटीज के खतरे को कम किया...

सिर दर्द का कारण,लक्षण और घरेलू उपचार

सिर दर्द का कारण,लक्षण और घरेलू उपचार सिर दर्द की समस्या दोस्तो अगर आप तेज सिर दर्द के कारण परेशान रहते हैं तो इसे बिल्कुल भी हल्के में मत लीजिए, क्योंकि यह दर्द माइग्रेन की वजह से भी हो सकता है। दर्द सिर के किसी भी भाग में हो सकता है और किसी भी उम्र के लोगों को यह समस्या हो सकती है। ऐसे में आप अपने जीवनशैली में सुधार और कुछ घरेलू उपायों के जरिए सिर के इस तेज दर्द से बिना दवाई के छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं क्या होता है माइग्रेन और कैसे इससे बचाव करें... क्या है सिर में होने वाला तेज दर्द? सिर में होने वाला तेज दर्द माइग्रेन होता है। यह दर्द कान, आंख के पीछे और कनपटी के साथ सिर के किसी भी हिस्से में हो सकता है। माइग्रेन का दर्द कभी-कभार इतना तेज होता है कि असहनीय हो जाता है। ऐसे में इसे गंभीरता से लेने की जरूरत है और फौरन डॉक्टरी सलाह के साथ ही कुछ घरेलू उपायों को करने की भी जरूरत होती है। वैसे तो यह एक आनुवांशिकी बीमारी है जो कई वजहों से होती है। सिर दर्द की समस्या  लक्षण माइग्रेन के लक्षणों में जी मिचलाना, शरीर में असहज होना औ...

कोरोना से ठीक हो जाने के बाद आने वाली समस्या

भारत में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 78,761 नए मामले सामने आए हैं। इसे एक दिन में कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आने का विश्व रिकॉर्ड बताया जा रहा है। यहां अब तक संक्रमण के 35 लाख 42 हजार से अधिक मामले दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें से करीब सात लाख 65 हजार मामले फिलहाल सक्रिय हैं और 27 लाख 13 हजार से अधिक मरीज इस वायरस से ठीक हो चुके हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या ठीक होने के बाद भी कोरोना वायरस के कारण किसी प्रकार की समस्या हो सकती है? आइए जानते हैं इसपर विशेषज्ञ क्या कहते हैं... क्या ठीक हुए मरीजों में ईटिंग डिसऑर्डर की समस्या पाई जा रही है?   डॉक्टर ए. के. वार्ष्णेय कहते हैं, 'जो लोग कोरोना वायरस से बहुत गंभीर रूप से संक्रमित हुए या वेंटिलेटर पर रहे हैं, उनमें ठीक होने के बाद कुछ समस्याएं सामने आ रही हैं। इसका एक कारण उनके अंदर का भय और तनाव भी है। दरअसल, कोविड से ठीक होने के बाद थकान, खाने में परेशानी, स्वाद न आना, सांस लेने में परेशानी, आदि रहती है। इसलिए ठीक होने के बाद ता...