Skip to main content

कोरोना में इम्युनिटी बढ़ाने वाला काढ़ा भी कर सकता है नुकसान

कोरोनाकाल में काढ़े का इस्तेमाल कफ विकार वाले लोगों के फायदेमंद होता है. वहीं ज्यादा सेवन के कारण इससे कई नुकसान भी होते हैं. पित्त और वात दोष वालों को अपने काढ़े में ज्यादा गर्म चीजें नहीं डालनी चाहिए. ऐसे लोगों को काली मिर्च, दालचीनी और सोंठ जैसी चीजें डालते समय सावधानी बरतनी चाहिए।

जब से कोरोनोवायरस महामारी ने हमारे जीवन को प्रभावित किया है, तब से कई घरों में हर एक दिन काढ़ा पीने की नियमित दिनचर्या का पालन किया जा रहा है. काढ़ा हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने से लेकर हमारे शरीर के ज्यादातर स्वास्थ्य में सुधार करने में लाभदायक है. हालांकि काढ़े का ज्यादा सेवन करना आपके लिए हानिकारक भी हो सकता है।
कोरोना में इम्युनिटी बढ़ाने वाला काढ़ा भी कर सकता है नुकसान
कोरोना में इम्युनिटी बढ़ाने वाले काढ़े के नुकसान



काढ़े का इस्तेमाल कफ विकार वाले लोगों के फायदेमंद होता है. नियमित रूप से काढ़ा पीने से कफ खत्म हो जाता है. लेकिन पित्त और वात दोष वालों को अपने काढ़े में ज्यादा गर्म चीजें नहीं डालनी चाहिए. ऐसे लोगों को काली मिर्च, दालचीनी और सोंठ जैसी चीजें डालते समय सावधानी बरतनी चाहिए. ये चीजें आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती हैं।

कितनी बार पी सकते हैं काढ़ा

डॉक्टरों का मानना है कि काढ़ा की मात्रा शरीर के प्रकार पर निर्भर होनी चाहिए. जिन लोगों के शरीर में वात की अधिकता है, वह एक दिन में दो बार काढ़ा का प्रयोग कर सकते हैं. ये लोग अपने शरीर में सूखापन से बचने के लिए अपने काढ़े में थोड़ा सा घी भी मिला सकते हैं।
इसके साथ ही जिन लोगों के शरीर में पित्त की अधिकता है, उन्हें दिन में एक बार से अधिक काढ़ा के प्रयोग नहीं करना चाहिए. इसके अलावा, इन लोगों को खाली पेट कभी काढ़ा नहीं पीना चाहिए. पित्त शरीर के प्रकार वाले लोगों के लिए काढ़ा पीने का सबसे अच्छा समय शाम का है.
वहीं कफ की अधिकता वाले लोग दिन में 2-3 बार काढ़ा का सेवन कर सकते हैं. वास्तव में, इन लोगों को वायरल बीमारी होने का खतरा अधिक होता है, इस प्रकार काढ़ा उनके लिए अमृत के समान होता है।

रोजाना काढ़ा पीने से होने वाले नुकसान

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए रोजाना काढ़ा का सेवन काफी नुकसानदायक हो सकता है. रोजाना काढ़ा पीने से हमारे स्वास्थ्य को एक नहीं बल्कि कई नुकसान हो सकते हैं. विशेषज्ञों का मानना है काढ़ा बनाने में उपयोग की जाने वाली सामग्री और उनकी मात्रा किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य, उम्र, और मौसम पर निर्भर करती है. अगर आप हर दिन काढ़ा पी रहे हैं लेकिन आपको इससे कुछ परेशानी महसूस हो रही है तो तुरंत काढ़ा पीना बंद कर दें. और डॉक्टर की सलाह लें. आइए जानते हैं रोजाना काढ़ा पीने से क्या परेशानियां होती हैं-
1 पेट बहुत ज्यादा गैस बनना और जलन होना
2 नाक से खून बहना और सूखापन रहना
3 मुंह में छाले हो जाना
4 एसिड बनना और अपच की समस्या होना
5 बार-बार पेशाब जाना और जलन होना

एक ही बार में सेवन की जाने वाली सही मात्रा

शरीर के स्वस्थ रखने के लिए काढ़ा की एक बार में 50 मिली से अधिक मात्रा नहीं होनी चाहिए. काढ़ा बनाते समय काढ़े की सामग्री के साथ 100 मिलीलीटर पानी डाल सकते हैं. इसे 50 मिलीलीटर तक कम होने तक उबलने दें।

Comments

Popular posts from this blog

सिर दर्द का कारण,लक्षण और घरेलू उपचार

सिर दर्द का कारण,लक्षण और घरेलू उपचार सिर दर्द की समस्या दोस्तो अगर आप तेज सिर दर्द के कारण परेशान रहते हैं तो इसे बिल्कुल भी हल्के में मत लीजिए, क्योंकि यह दर्द माइग्रेन की वजह से भी हो सकता है। दर्द सिर के किसी भी भाग में हो सकता है और किसी भी उम्र के लोगों को यह समस्या हो सकती है। ऐसे में आप अपने जीवनशैली में सुधार और कुछ घरेलू उपायों के जरिए सिर के इस तेज दर्द से बिना दवाई के छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं क्या होता है माइग्रेन और कैसे इससे बचाव करें... क्या है सिर में होने वाला तेज दर्द? सिर में होने वाला तेज दर्द माइग्रेन होता है। यह दर्द कान, आंख के पीछे और कनपटी के साथ सिर के किसी भी हिस्से में हो सकता है। माइग्रेन का दर्द कभी-कभार इतना तेज होता है कि असहनीय हो जाता है। ऐसे में इसे गंभीरता से लेने की जरूरत है और फौरन डॉक्टरी सलाह के साथ ही कुछ घरेलू उपायों को करने की भी जरूरत होती है। वैसे तो यह एक आनुवांशिकी बीमारी है जो कई वजहों से होती है। सिर दर्द की समस्या  लक्षण माइग्रेन के लक्षणों में जी मिचलाना, शरीर में असहज होना औ...

अच्छी नींद के लिए आजमाए यह तरीका

अगर आप चाहते हैं कि रात में आपको सुकून की नींद आए, पैरों में कुलन और बेचैनी के कारण आपकी नींद में किसी तरह की बाधा ना आए तो आपको सोने से पहले एक खास काम करना होगा। यह काम आपके शरीर को राहत देने के साथ ही दिमाग को भी शांति देगा। आइए, जानते हैं कि आखिर क्या और कैसे करना है... अच्छी नींद का तरीका आपको क्या करना है? -बिस्तर पर जाने से पहले आपको अपने पैर साफ पानी से धुलकर कॉटन के कपड़े से पोछकर साफ करने हैं। इसके बाद सरसों के तेल से अपने पैरों की मालिश करें। यह मालिश 2 से 3 मिनट की भी हो तो काफी है। यहां जानें इस तरह हर दिन मालिश करने से आपको किस तरह के लाभ होंगे... पैर के तलुए में होते हैं सभी एक्युप्रेशर पॉइंट्स -हमारे पैर के तलुओं में पूरे शरीर के एक्यूप्रेशर पॉइंट्स होते हैं। पैर के तलुओं पर मसाज करने से इन पॉइंट्स पर दबाव पड़ता है, जिससे शरीर का तनाव कम होता है और मानसिक शांति बढ़ती है। इसलिए आप अच्छी नींद आती है। आपको क्या करना है? -बिस्तर पर जाने से पहले आपको अपने पैर साफ पानी से धुलकर कॉटन के कपड़े से पोछकर साफ करने हैं। इसके बाद सरसों के तेल से अपने पैरों ...

दिनभर एक्टिव रहने के 20 लाजवाब टिप्स

अगर आप एकस्ट्रा वजन कम करना चाहते हैं और पूरे दिन एक्टिव रहना चाहते हैं तो दिनभर में इन 20 टिप्स का ध्यान रखें। दरअसल डायट से जुड़ी कई छोटी-छोटी बातों पर हम ध्यान नहीं दे पाते और कई चीजों को खाते हैं जो हमारे शरीर फायदा नहीं पहुंचाती हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में:- 1. रोज खूब सारा पानी पिएं और कैलोरी फ्री चीजें खाएं।  2. सुबह-सुबह ब्रेकफास्ट जरूर करें। ब्रेकफास्ट न करने से कई बीमारियां होती हैं।  3. रात के स्नैक्स को लेते समय थोड़ा चूजी बनें।  4. दिन भर में कुछ कुछ खाते रहें, खाने के बीच लंबा गेप नहीं होना चाहिए।  5. कोशिश करें कि खाने में प्रोटीन जरूर हो। दिनभर एक्टिव रहने के टिप्स 6. खाने में मसालेदार चीजों को कम करें। 7. खाने के दौरान लाल, हरे संतरी रंग की चीज जरूर लें। इस तीन नंबर के नियम को जरूर मानें और खाने में इन रंगों की खाने की चीजें जैसे गाजर, संतरा और हरी सब्जियों को शामिल करें।  8. वजन कम करना चाहते हैं तो खाने में नमक की मात्रा को कम करें। 9. वजन कम करना है तो रोज खान...